प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- सदर विधानसभा क्षेत्र के पतांवा, टेकार और बरासराय तीन गांवों को बिजली की सप्लाई करने वाले ट्रांसफॉर्मर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर के पास कोई भी खराबी आने पर कई दिन तक मरम्मत नहीं हो पाती। इससे तीनों गांवों की बिजली गुल हो जाती है। लोगों के खेतों में लगे नलकूप से लेकर घर में लगे उपकरण तक ठप हो जाते हैं। इससे खेती करने वालों से लेकर नौकरी पेशा तक गांव के सभी लोग परेशान हो जाते हैं। जलजीवन मिशन की पाइप लोगों के घरों तक बिछाकर छोड़ दी गई है। लेकिन उसमें पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इससे बिजली न रहने पर पेयजल की समस्या भी पैदा हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए ग्रामीण कई दशकों से ट्रांसफॉर्मर को ऐसी जगह लगाने की मांग कर रहे हैं जहां आसानी से लाइनमैन आदि पहुंच सकें और समय पर मरम्मत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.