प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत करनपुर खूझी में ब्लॉक मुख्यालय स्थित है और बीडीओ व एडीओ पंचायत यहीं से पूरे ब्लॉक की ग्राम पंचायत के विकास का खाका तैयार करते हैं। बावजूद इसके लाखों रुपये की लागत से बनाए गए मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) के दरवाजे और खिड़कियां अराजकतत्व उखाड़ ले गए, साथ ही दीवारें भी क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। जबकि इसकी साज सज्जा के लिए लाखों रुपये के बजट से फर्नीचर, कम्प्यूटर, इनवर्टर, प्रिंटर आदि की खरीदारी की जा चुकी है। पंचायत भवन का संचालन करने के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है, जिसे हर महीने मानदेय दिया जाता है। ग्राम पंचायत का शीतलागंज पुरवा बाजार के रूप में विकसित है लेकिन नाले नालियां कूड़े करकट से पटे हैं और बजबजा रहे हैं। नालियों से उठने वाली दुर्गंध से परेशान राहगीर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.