प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- तीन दिन से आसमान में मंडरा रहे बादल गुरुवार रात अचानक घने हुए तो बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी। सुबह कई इलाके में रिमझिम बारिश ने सरसों, मटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। कई इलाके में गेहूं की तैयार फसल भी भीग गई। किसान सरसों, मटर की फसल घर ले आने के लिए परेशान हो उठे। जिले के किसानों ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि बेमौसम बारिश इस समय उनके लिए वज्रपात से कम नहीं है। धान और गेहूं के लिए जो बारिश कभी अमृत बन जाती है। वही आज खेतों में तैयार फसल के लिए जहर बन गई। अगैती गेहूं की तैयार फसल की कटाई पर ब्रेक लग गया। जबकि खेतों में कटकर पड़ी सरसों और मटर की फसल चौपट हो गई। आसमान में बादलों की लगातार मौजूदगी से किसान सहमे हैं। उनका कहना है कि आसमान जल्द साफ न हुआ तो गेहूं की फसल भी बर...