बोले बेल्हा : बाजार और सड़क पर भरे गंदे पानी का हो स्थायी समाधान
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- पट्टी-रानीगंज तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित लच्छीपुर बाजार में जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए आफत बन गई है। बाजार में दुकानदारों के साथ ही 200 से अधिक घर मुख्यमार्ग पर हैं लेकिन इनके घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। बाजार के लोगों के साथ ही राहगीरों के लिए भी सड़क पर भरा गंदा पानी मुसीबत बन गया है। बाजारवासियों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि जिम्मदारों से लगातार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रानीगंज तहसील क्षेत्र का प्रमुख बाजार लच्छीपुर पट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर बसा होने के बावजूद जलनिकासी की गंभीर समस्या से गुजर रहा है। जलनिकासी न होने से पूरे साल बाजार के किनारे बसे लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हर किसी की गंदे पानी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.