प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पेयजल की समस्या नासूर बनती जा रही है। अगस्त में शुरू हुई पेयजल की समस्या रुक-रुककर परेशान कर रही है। पानी न मिलने से एक ओर जहां ऑपरेशन तक ठप हो जाते हैं वहीं प्लास्टर रूम से लेकर इंजेक्शन रूम व ओपीडी तक डॉक्टर व कर्मचारी हाथ धुलने के लिए भी पानी नहीं पाते। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार पानी न मिलने की वजह से शौचालय जाने के लिए परेशान होते हैं। अस्पताल प्रशासन पानी का टैंकर मंगाता है लेकिन वह पेयजल के लिए ही काम आ पाता है। ऐसे में लोग बार-बार मांग कर रहे हैं कि इसका स्थायी समाधान किया जाए ताकि मरीज, डॉक्टर या कर्मचारी किसी को भी पानी की कमी का सामना न करना पड़े। लोगों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से समस्या साझा करते हुए जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.