प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- मानधाता विकास खंड के खरवईं गांव में मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण परेशान हैं। देखरेख के अभाव में जीजीआईसी की सुविधाएं छात्राओं को नहीं मिल पा रही है। सफाई का हाल और भी खराब है। एएनएम सेंटर व आयुष्मान मंदिर ही नहीं बल्कि शौचालय तक का लोग इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यही हाल सिंचाई का है, नहर ही नहीं नाली की भी हालत ऐसी हो गई है कि वह किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पा रही है। परेशान लोग बार-बार उक्त समस्याओं से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें उनसे राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से पीड़ा साझा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई है। विश्वनाथगंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खरवईं गांव में लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 2011 में पानी की टं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.