प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- नववर्ष 2026 बेल्हावासियों के लिए तमाम सौगात लेकर आ रहा है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ, शहर की जलनिकासी, जनपदवासियों के घूमने-टहलने, शादी जैसे आयोजन करने सहित बिजली आपूर्ति में सुधार दिखेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग क्लास की शुरुआत होने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी नये साल में इजाफा दिखेगा। शहर की यातयात सुविधा को लेकर शहर के बीच से गुजरे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत सई नदी पर नए पुल, कुसुमी रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण और भंगवा रेल फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नये साल में गोंडे से राजगढ़ तक जाने वाला बाईपास भी पूरा हो जाएगा, जिससे वाहन बेरोक टोक फर्राटा भर सकेंगे। इसी तरह हाईव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.