प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के सामने और जीआईसी के बगल से होकर जाने वाली सड़क मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल का मुख्य रास्ता है। इसके अलावा यह चौक कचहरी मार्ग को सदर मोड़ बाईपास वाली सड़क से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इसलिए इस पर दिन ही नहीं बल्कि रात में भी ट्रैफिक अधिक होता है। यह अन्य सड़कों की अपेक्षा इतनी अधिक चौड़ी है कि इसके दोनों किनारों पर लोग अपने चार पहिया वाहन पार्क कर चले जाते हैं। इससे आवागमन के लिए सड़क के बीच का ही हिस्सा बचता है। लेकिन बीच सड़क पर बिजली के खंभे एक कतार में सड़क के दूसरे छोर तक खड़े हैं। जिनसे बिजली की सप्लाई चल रही है। बीच में खड़े इन खंभों की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। शहर के बाहर से इमरजेंसी में मरीज लेकर महिला अस्पताल आ रहे वाहनों के ड्राइवर इस बात से अनभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.