प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- शिवगढ़ ब्लॉक का बालीपुर गांव मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। सड़क की हालत यह हो गई कि उसे देखकर इस बात का विश्वास ही नहीं हो पाता कि कभी वह काली सड़क थी। इससे लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। टूटी नालियों व सफाई की कमी से गांव की गंदगी का निस्तारण नहीं हो रहा है। बजबजाती नालियों से गांववालों को संक्रामक रोगों का खतरा डराता रहता है। पेयजल की हालत भी ठीक नहीं है। पूरे जिले में जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घर तक साफ पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप बिछाकर टोंटी लगाई जा रही है। लेकिन यहां न तो बोरिंग हुई और न पानी का ओवरहेड टैंक ही बनाया गया। इससे लोग साफ पेयजल के लिए परेशान रहते हैं। कई बार शिकायत और मांग करने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण करने की पहल तक नहीं हो रही है। गांववालों ने आपके अपने अखबार...