बुलंदशहर, मार्च 3 -- शहर के बाजारों में होली के इन दिनों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बाजारों में उचित पार्किंग न होने से शहरवासियों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अंसारी रोड बाजार, बूरा बाजार, कृष्णा नगर, मोती बाग, चौक बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बन जाती है। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। बाजारों से गुजरने वाले राहगीर बेहद परेशान हैं। शहर के लोग लंबे समय से बाजारों में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किग की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई भी स्थान पार्किंग के लिए नहीं चयनित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग अपने वाहनों को कहीं पर भी खड़ा करके अपने बाजार से जुड़े कार्यों को निपटाते हैं। वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.