बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- शहर की अधिकांश बाजारों में मिलावटखोर पूरे साल सक्रिय रहते हैं, लेकिन त्योहारों के आसपास इनकी सक्रियता और बढ़ जाती है। खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा इनके लिए मजाक बन गया है। दुग्ध आधारित खाद्य पदार्थों से लेकर तेल-मसाला तक में भारी मिलावट खुलेआम की जाती है। जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। खाद्य पदार्थों में इस तरह के तत्व मिला दिए जाते हैं, जिनसे कैंसर जैसी बीमारी घर कर जाती हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कार्रवाई तो करता है, लेकिन वह प्रभावी नहीं हो पाती है। विभाग ने पिछले महीनों में करीब 300 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 220 दुकानों से नमूने लिए सेंपल के लिए भेजे गए। हालत यह है कि मिलावट करने वालों पर किसी तरह की कार्रवाई का डर नहीं रहता है। वह बेखौफ होकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.