बुलंदशहर, फरवरी 21 -- नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला शोभाराम में पिछले कई माह से सफाई और जलभराव की समस्या बनी हुई है। चौक नाले, कूड़े के ढ़ेर और जलभराव से परेशान लोगों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। जिसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। जलभराव से होकर गुजरने को लोग मजबूर हैं। कई बार जलभराव से होकर गुजरने के दौरान लोगों के साथ हादसे भी हुए हैं। वहीं गंदगी से अटी नालियां और नालों के सफाई नहीं होने से आनी वाली बदबू से भी लोग परेशान हैं। यहां के लोगों की मांग है कि चौक नालियों की सफाई कराई जाए। साथ ही पानी की निकासी के लिए भी उचित व्यवस्था कराई जाए। मोहल्ला शोभाराम में पिछले कई वर्षों से नालियों की पानी निकासी नहीं है। जिसके चलते जलभराव की स्थिति बन जाती है। रात को नौकरी से घर आने वाले ...