बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर आवारा पशु घूमते दिखाई देते हैं। कोहरे में यह आवारा पशु अचानक आ जाते हैं। जिससे लोगों को हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत कर पशुओं को पकड़वाने की मांग की है, इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं, आवारा पशुओं ने कई बार दुकानों के बाहर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। जिसके चलते व्यापारियों ने भी नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। खुले में घूम रहे पशुओं को नहीं पकड़े जाने से व्यापारियों के बीच आक्रोश है। खुर्जा नगर के पहासू रोड, गांधी रोड, कालिज रोड, सुभाष रोड, मंदिर रोड, अस्पताल रोड, शिकारपुर रोड, जेवर रोड और सिकंद्राबाद रोड सहित विभिन्न मार्गों पर आवारा पशु घूमते दिख जाते हैं। जहां से रोजाना हजारों लोगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.