बिजनौर, फरवरी 27 -- होलिका दहन वाले स्थानों के आसपास लोगों की कई समस्याएं हैं। जिला मुख्यालय पर होलिका दहन वाले करीब चार स्थानों पर जाकर लोगों की समस्याएं जानी गई। लोगों ने बताया कि सड़क वर्षों वर्षों से खराब है। इतना ही नहीं जाम की समस्या है और चौराहों पर पुलिस तैनात नहीं रहती है। मच्छरों की समस्या के लिए फॉगिंग नहीं होती है तो नालों की सफाई नहीं होती है। ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं जिससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आवारा पशुओं से लेकर आवारा कुत्तों की बड़ी समस्या है। सड़कों में गड्ढे और साफ सफाई व्यवस्था खराब है। लोगों ने कहा कि समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जिले में रंग एकादशी के साथ होली की मस्ती शुरू हो गई है। जिले में 1895 स्थानों पर होलिका दहन होगा। गांव हो या शहर होली को ऊंची करने की होड़ लगने लगी है। गोबर के उपले और लकड़ी...