बिजनौर, जनवरी 6 -- नगीना की ग्राम पंचायत धर्मपुरा कई समस्याओं से घिरी हुई है। लोगों का कहना है कि यहां साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। पानी पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप तो हैं, लेकिन कुछ हैंडपंप खराब पड़े हैं। कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और नालियां गंदगी से चोक हैं। यहां नियमित फॉगिंग नहीं होती है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में जल निकासी के उचित प्रबंध होने चाहिए तथा आवारा गोवंश और कुत्तों से निजात दिलाई जाए। नगीना की ग्राम पंचायत धर्मपुरा की आबादी 4500 के करीब है और मतदाता लगभग 1100 हैं। यहां के लोग इस इंतजार में हैं एक दिन आएगा जब समस्याओं का अंत होगा और ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहेगी। धर्मपुरा ग्राम पंचायत में एक नहीं कई समस्याओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों का कहना है कि ग...