बिजनौर, फरवरी 16 -- विकासखंड अफजलगढ़ की ग्राम पंचायत जय सिंह जोत के अंतर्गत मजरा राजनगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। लगभग 1200 की आबादी वाले इस मजरे में न तो शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक है। अधिकतर रास्ते कच्चे और कीचड़ से भरे पड़े हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए न तो टंकी बनाई गई है और न ही पाइपलाइन बिछाई गई है। मजबूरी में लोग निजी हैंडपंप और नलकूप के पानी पर निर्भर हैं, जो कई बार दूषित होता है। अफजलगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत जय सिंह जोत के मजरा राजनगर में की आबादी करीब 1200 से ज्यादा है। मजरा में करीब 300 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं। मजरा की हालत बद से बदतर है। मजरा के भीतर कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट तो लगी हुई हैं। फिर भी अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.