बिजनौर, मार्च 1 -- अफजलगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत अलियारपुर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां टंकी की पाइप लाइन डालने को खोदे गए रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। पेयजल आपूर्ति को बनाई जा रही टंकी अधर में लटकी हुई है। पक्के रास्तों के नाम पर खड़ंजे बिछे हुए हैं। नाले-नालियों की स्थिति बेहद खराब है। कई रास्ते कच्चे पड़े हैं, जिनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में विकास होना चाहिए और समस्याओं का समाधान होना चाहिए। अफजलगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत अलियारपुर में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। जहां-तहां गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। यहां की आबादी तीन हजार से ज्यादा है और मतदाताओं की संख्या 1500 के करीब है। ग्राम पंचायत के अंदर कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट तो लगी हुई हैं। फिर भी अधिकतर हिस्से में शाम ढलने पर अंधेरा पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.