बिजनौर, दिसम्बर 26 -- विकासखंड हल्दौर की ग्राम पंचायत सिरधनी में विकास योजनाएं कागजों में आगे बढ़ती दिखती हैं, लेकिन जमीन पर हालात किसी बदहाल बस्ती जैसे हैं। इस ग्राम पंचायत में गंदगी, जलभराव, आवारा पशुओं का आतंक, टूटी सड़कें और अधूरे सरकारी कार्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रहे हैं। ग्राम पंचायत में सड़कें टूटी पड़ी है। अधिकांश नालियां क्षतिग्रस्त हैं। जिनमें गंदगी के अंबार लगे हैं। स्ट्रीटलाइट नहीं लगाई गई है। सफाई कर्मचारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं। सरकारी दावों और योजनाओं के बावजूद यहां की स्थिति सुधारने की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हल्दौर ब्लाक की ग्राम पंचायत सिरधनी में लगभग 3,000 की आबादी निवासी करती है और करीब 1600 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपनी ग्राम पंचायत की सरकार चुनने में मदद करते हैं। ग्राम पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.