बिजनौर, दिसम्बर 30 -- अफजलगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के गांव खुशहालपुर वासियों की कई समस्याएं हैं। ग्राम पंचायत में जरूरत के मुताबिक नाली-नालों का निर्माण नहीं किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। जल निकासी की नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ती है। पानी पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं है। सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। सड़कें भी कई जगह जर्जर हाल में हैं। लोगों ने प्रशासन से कई बार समस्याओं के समाधान की मांग की है। फॉगिंग तक नहीं होती है। लोगों ने पानी की निकासी के लिए नाली-नालों का निर्माण तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराने सहित सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने मांग की है। अफजलगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के खुशहालपुर की...