बिजनौर, जनवरी 11 -- चांदपुर नगर के वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला आदर्श नगर काजीजादगान में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां तारों का जाल और नालों में गंदगी का दर्द लोग काफी समय से झेल रहे हैं। सड़कों की हालत खराब है और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अटी पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से यहां सफाई होनी चाहिए। मच्छरों की संख्या पर नकेल कसने के लिए फॉगिंग होनी चाहिए। टूटी सड़क से लोग निकलने के लिए मजबूर हैं। सरकारी हैडपंप खराब पड़े हैं। मोहल्ले में कूड़े डालने के लिए डस्टबिन भी नहीं लगे। कोई भी मोहल्ले की सुध नहीं लेता है। लोगों का कहना है कि वार्ड में सभी समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। नगर के वार्ड नंबर 24 मोहल्ला आदर्श नगर काजीजादगान में करीब दो हजार मतदाता है और आबादी करीब 4 हजार से अधिक है। मोहल्ले के लोग एक नहीं कई समस्याओं ...