बाराबंकी, मार्च 27 -- जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बने शौचालयों की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। कहीं शौचालयों के दरवाजे टूट चुके हैं, तो कहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में ये शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं, जिससे छात्राओं और शिक्षकों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यालयों में शौचालयों में पानी की व्यवस्था भी नहीं है तो कुछ जगहों पर शौचालय की फर्श व सीटे टूटी हुई हैं। जिससे स्थिति और खराब हो गई है। खासकर छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें मजबूरी में खुले में जाने के लिए विवश होना पड़ता है, जो उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट...बाराबंकी। जिले की तहसील फतेहपुर, रामनगर, मसौली, हरख, कुर्सी, हैदरगढ़, सिरौलीग...