बाराबंकी, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राज्यमार्ग व अन्य प्रमुख सड़कों पर बने ब्लैक स्पॉट और अवैध कट लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। इन स्थानों पर आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर बिना किसी योजना के सड़क के बीच अवैध कट बना दिए गए हैं, जहां से वाहन चालक अचानक मुड़ जाते हैं। इससे तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों से टकराव की आशंका बनी रहती है। वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं जिन्हें प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया है, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार कई जगहों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही स्पीड ब्रेकर या संकेतक मौजूद हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.