बाराबंकी, फरवरी 27 -- शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों और क्लीनिकों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सामने इन दिनों समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कहीं जरूरी उपकरणों की कमी है तो कहीं कर्मचारियों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सुरक्षा व्यस्था के नाम पर सिर्फ दो चार होमगार्ड रहते हैं, चिकत्सिकों के साथ तीमारदारों द्वारा अभद्रता करने जैसी घटनाएं आए दिन होती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए लगे गार्ड मौके से गायब रहते हैं। अस्पताल में खुली पुलिस चौकी सुरक्षा के नाम पर मजाक बनी है। चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों का कोई पता नहीं रहता है। इसका सीधा असर मरीजों की उपचार व्यवस्था पर पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में कई आवश्यक मशीनें या तो खराब पड़ी हैं या पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं। कई अस्पतालों में एक्स-रे, अल्...