बाराबंकी, जनवरी 12 -- बोले बाराबंकी...शहर में अलाव, तहसीलों में कैसे करें बचाव ठंड से बचाव के लिए शहर में तो बेहतर व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन भी इसकी मानीटरिंग कर रहा है लेकिन तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अलाव, रैन बसेरे और कंबल वितरण जैसी व्यवस्थाएं किए जा हे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रयास लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, अस्पतालों और बाजारों में अलाव की संख्या तो ठीक है लेकिन तहसीलों में बेहद कम है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही ठंड को द...