बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए एमआरएफ सेंटर आज बदहाल हाल में पड़े हुए हैं। कई ग्राम पंचायतों में ये केंद्र या तो अधूरे पड़े हैं या फिर निर्माण के बाद भी उनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। एमआरएफ सेंटर का उद्देश्य गांवों में निकलने वाले कूड़े को एकत्र कर उसका छंटाई और निस्तारण करना था, लेकिन जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण यह योजना धरातल पर सफल नहीं हो पा रही है। कई गांवों में कूड़ा उठान की व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और लोगों को बदबू व बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट...बाराबंकी। तहसील नवाबगंज, सिरौलीगौसपुर, रामनगर, हैदरगढ़ बं...