बाराबंकी, मार्च 8 -- तहसील क्षेत्र में इस वर्ष आलू की पैदावार अच्छी हुई है, लेकिन इसके बावजूद किसानों के सामने समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। खेतों में फसल तैयार है, पर मजदूरों की कमी और छोटे किसानों के पास ट्रैक्टर-ट्राली जैसे संसाधनों के अभाव के कारण समय पर खुदाई और परिवहन नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि आलू की खुदाई के लिए पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जो मजदूर उपलब्ध हैं, वे अधिक मेहनताना मांग रहे हैं। इससे लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। छोटे किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं, क्योंकि उनके पास न तो अपने ट्रैक्टर-ट्राली हैं और न ही महंगे किराए पर साधन लेने की क्षमता। कई किसानों ने बताया कि खुदाई के बाद आलू को खेत से मंडी या कोल्ड स्टोरेज तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट...बाराबंकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.