बाराबंकी, अप्रैल 1 -- शहर से लेकर नगर निकाय क्षेत्रों में गर्मियों की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। वहीं दूसरी ओर नगर निकाय अस्पतालों में संसाधनों और चिकित्सकों की भारी कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कस्बो के सीएचसी और पीएचसी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर डॉक्टरों के पद खाली हैं, तो कहीं आवश्यक दवाओं और जांच सुविधाओं का अभाव है। मरीजों का आरोप है कि मामूली जांच के लिए भी उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। तहसील व नगर निकाय क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनो...