बाराबंकी, मार्च 17 -- नगर पालिका हो या फिर नगर पंचायतें, सब जगहों पर खुले में लगे कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियों से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। नगर पालिका के कई वार्ड ऐसे हैं जहां मानों साफ सफाई तक नहीं होती। जलभराव, गंदगी के ढेर लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर, नालियों में जमा गंदा पानी और समय पर कूड़ा उठान न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निकाय की ओर से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कई स्थानों पर कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे दुर्गंध फैलती रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि शहर के कुछ वार्डों में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करते नजर आते हैं, ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.