बाराबंकी, फरवरी 26 -- शहर से लेकर ग्राम पंचायतों तक सरकारी धन से बने खेल मैदान आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। युवाओं और बच्चों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से बनाए गए ये मैदान अब अव्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। कहीं मैदानों पर अवैध कब्जा हो गया है तो कहीं कूड़े-कचरे और झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। कई स्थानों पर खेल मैदान व उनके आसपास अस्थायी दुकानें, पशुओं का बांधना या निजी कार्यक्रमों का आयोजन आम बात हो गई है। इससे न केवल मैदान की उपयोगिता प्रभावित हो रही है, बल्कि खिलाड़ियों को भी अभ्यास के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। शहर के ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते फिलहाल स्टेडियम को आम लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.