बाराबंकी, मार्च 26 -- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लाख प्रयासों के बावजूद हालात में खास बदलाव नहीं आया है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हैं, वहीं समय पर सिलेंडर डिलीवरी न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ अब छोटे व्यापारी और ठेले पर व्यवसाय करने वाले लोग भी इस समस्या की चपेट में आ गए हैं। चाय, नाश्ता, फास्ट फूड और अन्य छोटे कारोबार करने वालों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। महंगाई की मार अब सीधे आम मजदूर की थाली पर दिखने लगी है। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के बाद अब कोयले की कीमतों में उछाल ने ढाबों और ठेलों पर लागत बढ़ा दी ...