बाराबंकी, मार्च 31 -- जिले में सरकारी नलकूपों की बदहाल स्थिति के चलते किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नलकूपों से खेतों तक पानी पहुंचना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। कहीं पानी की नालियां टूटी पड़ी हैं, तो कहीं ऑपरेटरों की कमी के कारण नलकूप समय पर चालू नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी बीच रास्ते में ही बहकर बर्बाद हो रहा है, जिससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं कई नलकूप ऑपरेटरों की कमी से जूझ रहे हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट...बाराबंकी। सिंचाई व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। जिले में कुल...