बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- लोगों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने शहर के पार्कों और ग्रामीण क्षेत्रों में ओपेन जिम की व्यवस्था कराई थी। लेकिन नगर पालिका के अधिकारी व पंचायतों में प्रधान व सचिवों की लापरवाही से ओपेन जिम के उपकरण खराब होने के बाद उनकी मरम्मत कराने के बजाए उपकरणों को ही हटवा दिया गया। ऐसे में लोगों को शहरों में संचालित निजी जिमों में पैसा खर्च कर जाना पड़ रहा है। सरकार की इस पहल का कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई पार्क ऐसे भी हैं, जहां ओपेन जिम का सिर्फ प्रस्ताव है, लेकिन अब तक उपकरण नहीं लगाए गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि सभी पार्कों में समान रूप से ओपेन जिम की सुविधा दी जाए और उनकी नियमित देखरेख हो, तो यह योजना स्वास्थ्य सुधार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.