बाराबंकी, दिसम्बर 20 -- आप के अपने अखबार हिन्दुस्तान में बीते दिनों शहर के पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर नजर आया। नगर क्षेत्र के कई पार्कों में सफाई, झूलों की मरम्मत और बैठने की व्यवस्था में सुधार हुआ है। लेकिन इसके उलट नगर पंचायत क्षेत्रों के पार्क आज भी कई सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। नगर पंचायत टिकैतनगर और बेलहरा व अन्य तहसीलों में बनाए गए पार्क दुर्दशा के शिकार हैं। हालात यह हैं कि कई पार्कों पर हमेशा ताले लटके रहते हैं, जिससे सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पार्क तक पहुंच ही नहीं पाते। हरियाली के नाम पर सूखी घास, टूटे झूले, उखड़ी पटरियां और चारों ओर फैली गंदगी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्कों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन रख रखाव की जिम्मेदारी तय न हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.