बाराबंकी, जनवरी 16 -- हिंदुस्तान में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबरों के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति में काफी हद तक सुधार देखने को मिल रहा है। जहां पहले चौराहों पर घंटों जाम लगा रहता था, वहीं अब ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन से वाहनों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा सुगम हुई है। हालांकि, इस सकारात्मक बदलाव के बावजूद सड़कों के किनारे फैले अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी है। फुटपाथों और सड़क पटरी पर अवैध दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती है और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त और स्थायी अभियान चलाया जाए तो ट्रैफिक व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.