बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- शहर से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की बदहाली को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने लगा है। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में कई सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों में काफी खुशी है। वहीं, दूसरी ओर मसौली, बदोसराय, सिरौलीगौसपुर, बंकी क्षेत्र का पाटमऊ गांव, जैदपुर सीएचसी सहित कई मार्गों की स्थिति आज भी बेहद खराब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन रास्तों से गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के कई मार्गों पर मरम्मत व निर्माण के बाद आवाजाही आसान हुई है। क्षेत्र में जो काम शुरू हुआ है, उसके लिए ग्रामीणों ने अखबार की भूमिका की सराहना की है। लेकिन मसौली-बदोसराय मार्ग, सिरौलीगौसपुर रोड और गांवों को जोड़ने वाली कई संपर्क मार्ग पर गड्ढों के बीच...