बाराबंकी, नवम्बर 17 -- जिले के कोर्ट परिसर में न्याय की लड़ाई लड़ने वाली महिला अधिवक्ता खुद अनेक समस्याओं से जूझ रही हैं। वर्षों से लंबित पड़े बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे अब गंभीर रूप ले रही हैं। हालात यह है कि महिला अधिवक्ताओं के लिए न तो बैठने की व्यवस्था है, न ही साफ-सुथरे शौचालय, और न ही समुचित महिला प्रतीक्षालय। न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी अव्यवस्था सवाल खड़े कर रहे हैं। महिला अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट के आसपास बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें खुले स्थान व किसी अधिवक्ता के चैम्बर में बैठ कर मुकदमों की तैयारी करनी पड़ती है। बारिश या भीड़ वाले दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कोर्ट परिसर में शौचालयों की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। शौचालयों में सफाई न होने की शिकायतें लगातार उठ रही हैं। अधिवक्ताओं क...