बागपत, जनवरी 23 -- बागपत। जिला अस्पताल में आने वाले रोगी बीमारी से निजात पाने की उम्मीद लेकर आते हैं, मगर अस्पताल की व्यवस्था उन्हें और दर्द देने का काम करती है। सबसे बड़ी समस्या रोगियों को पर्चा बनवाने में होती है। पर्चा हाथ में पाने के लिए मरीजों को जंग लड़ने से कम नहीं है। आलम यह होता है कि लाइन में लगकर कई-कई घंटे तक मरीजों को इंतजार करना पड़ता है, तब कहीं जाकर पर्चा बन पाता है। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने में भी मरीजों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि मरीज बिना डॉक्टर को दिखाए ही मायूस होकर चले जाते हैं, क्योंकि पर्चा बनवाने में ही पूरा समय गुजर जाता है और तब तक ओपीडी से डॉक्टरों के जाने का समय हो जाता है। यही वजह है कि, यहां समस्या का निवारण कराने के लिए आने वालों को व्यवस्था आहत करती है। लंबी भागदौड़ में समय की बर्बादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.