बहराइच, फरवरी 26 -- जिले के खेल मैदान/मिनी स्टेडियम बदहाल अवस्था में हैं। जिससे खिलाड़ियों तथा युवाओं में मायूसी है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए आवश्यक उपकरण, मैदान नहीं मिल पा रहे हैं। संसाधनों की कमी से खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर ढंग से विकसित नहीं कर पा रहे हैं। बरसात में खेल के मैदानों की व्यवस्था तो और बदतर हो जाती है। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम, फखरपुर के अचरौरा मिनी स्टेडियम, मरौचा मिनी स्टेडियम, मिहींपुरवा के सेमरहना स्टेडियम बदहाल हैं। बारिश में भीषण जलभराव होता है। जिससे खिलाड़ियों को निराश होना पड़ रहा है। उनकी प्रतिभा का विकास प्रभावित होता है। बोले बहराइच मुहिम के तहत हिन्दुस्तान ने खेल मैदान की पड़ताल की, तो मिनी स्टेडियम के मैदान बदहाल मिले। लोगों ने कहा कि संशाधनों की कमी खिलाड़ियों व युवाओं को निराश कर रहे हैं। यदि...