बलिया, मार्च 10 -- बलिया। बलिया-लखनऊ मार्ग पर एनएच किनारे सागरपाली में लगने वाला सब्जी बाजार लगभग सौ साल पुराना है। वैसे तो यहां बाजार रोजाना सजता है, लेकिन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार खास होता है। आसपास के गांवों के अलावा सीमावर्ती प्रांत बिहार के भी थोक सब्जी कारोबारी आते हैं। पटरियों पर ही बाजार लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है, इसके लिए लोग व्यापारियों को ही दोषी मानते हैं। शौचालय या यूरिनल नहीं है। छुट्टा पशुओं का चक्रमण परेशान करता है। आसपास कचरों का ढेर और सफाई का अभाव अखरता है। ला मुख्यालय से करीब छह किमी दूर सागरपाली में एनएच 31 के किनारे ही दोनों तरफ सब्जी का बड़ा बाजार है। मंगलवार और शनिवार का दिन यहां के लिए विशेष है। वर्षों पुराना यह बाजार आज तक व्यवस्थित नहीं हो पाया। सुविधाओं के नाम पर भी यहां कुछ नहीं है। सदियों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.