बलिया, मार्च 17 -- बलिया। गर पंचायत नगरा का बाजार छह मार्गो को जोड़कर तीन चौराहे बनाता है। यह वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, बलिया, देवरिया समेत अन्य जगहों को जोड़ता है। यहां से निजी साधनों के साथ छोटे-बड़े वाहन हजारों की संख्या में आया-जाया करते हैं। बसों का संचालन मुख्य बाजार की सड़कों से होता है। सब कुछ के बाद भी यहां के कारोबारियों को हमेशा समस्याओं से जूझना पड़ता है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कारोबारियों ने इन समस्याओं की परत खोली। विजयी मद्धेशिया ने बताया कि नगर में सब्जी मंडी की व्यवस्था नहीं होने से हनुमान चौक से लेकर जनता इंटर कॉलेज के बीच मुख्य सड़क पर ही बाजार लगता है। प्रतिदिन लगने वाले इस बाजार में हजारों की संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। ग्राहकों से मोलभाव कर बिना किसी बिचौलिए के ही सब्जियां नगद बेचते हैं। फिर भी इसे स्थाई ठौर नहीं मि...