बलिया, मार्च 15 -- बलिया। बलिया नगर के पूर्वी सिरे पर बसे काली नगर के लोग नगरीय सुविधाओं की आस में दिन गुजार रहे हैं। कदम चौराहा-मझौली मार्ग से मोहल्ले में आने वाले मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक का बुरा हाल है। कई कच्ची गलियों में आवागमन मुश्किल हो गया है। नालियों के अभाव में घरों का पानी आसपास की खाली जमीनों में गिरता है। सालभर पहले जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछ गई मगर घरों को कनेक्शन नहीं दिया गया है। बिजली के तार पेड़ों और दीवारों के सहारे खींचे गए हैं। डस्टबिन कहीं नहीं है। गरपालिका के वार्ड-नंबर पांच, काली नगर में कई मकान पुश्तैनी हैं, जबकि अनेक नए मकान भी बने हैं। नगरपालिका क्षेत्र में बसने के पीछे लोगों की सोच यही रही कि सुविधाएं बेहतर होंगी और जीवन स्तर में सुधार होगा। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश बेहतर माहौल में हो सकेगी। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.