बलिया, मार्च 3 -- बलिया। ढाई से तीन हजार आबादी मुद्दत से सुविधाओं का इंतजार कर रही है। मोहल्ले तक जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल है। मोहल्ले के अंदर के हालात अधिक बदतर हैं। ऊबड़-खाबड़ गलियों में चलना कठिन है। सीवर चैंबर ठोकर बन गए हैं। जलापूर्ति का इंतजाम ठीक नहीं है। सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। नालियां कहीं ध्वस्त हैं तो कई जगह सफाई के अभाव में बजबजा रही हैं। बिजली आपूर्ति के लिए पर्याप्त पोल तार नहीं लगे हैं। बिजली के बिल बजट गड़बड़ा रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हैं। अंधेरे में लोगों को परेशानी होती है। गरपालिका बलिया के वार्ड नम्बर 20 का सोनार पट्टी (विजयीपुर) मोहल्ला शहर सुरक्षा बांध पर बनी पक्की सड़क से सटा है। आबादी के लिहाज से नगर पालिका का यह बड़ा वार्ड सुविधाओं और संसाधनों के मामले में काफी पीछे है। मोहल्ले के लोगों न...