बलिया, मार्च 1 -- बलिया। नगर पंचायत से सटी बस्ती। वर्षों से बेहतरी की उम्मीदें पाले बाशिंदे अब निराशा की ओर बढ़ रहे हैं। मेनरोड से आने वाली दो सड़कों में एक बदहाल है। मोहल्ले के अंदर की हालत अधिक खराब है। गलियों में चलना मुश्किल है। जलापूर्ति में प्रेशर नहीं रहता, क्योंकि पाइप अक्सर क्षतिग्रस्त होती रहती है। सामुदायिक शौचालय इस्तेमाल के योग्य नहीं। पिंक शौचालय का ताला कभी खुला ही नहीं। जरूरत के अनुसार नालियां नहीं बनी हैं। बाशिंदों को कोफ्त है कि दूसरे वार्डों की तरह उनके यहां विकास क्यों नहीं हुआ? लिया-गाजीपुर हाइवे पर नगर पंचायत कार्यालय के पास लगभग तीन हजार की आबादी वाली बस्ती में सुविधाओं की कमी लोगों को अधिक तकलीफ देती है। विभिन्न वार्डों में पिछले कुछ वर्षों में नगर पंचायत ने काम कराए हैं लेकिन अब भी कई क्षेत्र अछूते हैं। उनमें वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.