बोले बलिया: जगत का मंगल करने वाली माता रानी, दूर करो परेशानी
बलिया, मार्च 20 -- बलिया। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर बलिया-गाजीपुर सीमा पर उजियार-कोरंटाडीह स्थित ऐतिहासिक मां मंगला भवानी परिसर में चारों ओर नारियल-चुनरी, फल-फूल के साथ ही अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई भी पूरी कर ली गई है। यहां जिले के अलावा पास के गाजीपुर और बक्सर (बिहार) से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर के आसपास सार्वजनिक शौचालय और आरओ का अभाव अखरता है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी श्रद्धालुओं को बहुत दिक्कतें होती हैं। तिहासिक मां मंगला भवानी का दरबार शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां भक्तों की हर मुरादें माता पूरी करती हैं। देवी मंदिर परिसर में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में पूजन सामग्री विक्रेताओं और पुजारी ने मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.