बलिया, मार्च 11 -- बलिया। नगरपालिका (बलिया) के वार्ड नंबर दो के जटहा बाबा-बनकटा मोहल्ला में सफाई के नाम पर कोरम ही होता है। कूड़ेदान तो मोहल्ले में खोजने पर भी नहीं मिलेंगे। नालियां जगह-जगह ध्वस्त और सफाई के अभाव में जाम हैं। बारिश होने पर मुख्य रास्ता और गलियों में जल जमाव होने से फजीहत होती है। छुट्टा पशुओं का चक्रमण लोगों को परेशान करता है। मुख्य रास्ता से लेकर गलियां तक बदहाल हैं। पेयजल को लगा आरओ एक वर्ष से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति के तारों का जाल फैला हुआ है। टहा बाबा (बनकटा) मोहल्ला शहर सुरक्षा बांध से बाहर कटहल नाला के किनारे बसा है। मोहल्ले के लोगों ने पहले मौके पर समस्याओं को दिखाया। फिर 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में समस्याओं का पिटारा खोल दिया। राजू कुमार ने कहा कि मोहल्ले में क्षतिग्रस्त नालियों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.