बलरामपुर, मार्च 23 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास व उदईपुर खैरहनिया के निकट स्थित पहाड़ी नाला खरझार से एक दशक पूर्व से बालू खनन कार्य बंद होने से क्षेत्र के श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इससे श्रमिकों का रोजगार भी बंद हो गया है। साथ ही मजदूर ने घर परिवार की जीविका चलाने के लिए अन्य प्रदेश में काम के लिए जाने को मजबूर हैं। इसके अलावा बालू खनन कार्य बंद होने के बाद से नाले में जमा सिल्ट के कारण बारिश के मौसम में उफान आने से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि कटान कर रेत मे दफन हो जाती है। नाला किनारे तटबंध बनाने की मांग वर्षो से चली आ रही है,लेकिन उस पर अमल नहीं किया जाता।क्षेत्रवासी कमलेश कुमार, विजय कुमार, देवतादीन, रमेश कुमार आदि ने बताया कि जबसे खैरहनिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.