फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- 15 साल पहले से आसफाबाद के पीछे बसे शांती नगर की आबादी 15000 से ज्यादा है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर सुविधाएं शून्य हैं। जिले के अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों और नगर निगम से समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाते-लगाते यहां के लोग अब थक-हार कर बैठ गए है। शांती नगर के लोग जहां भी समस्याओं को लेकर गुहार लगाने पहुंचे, हर जगह सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। यही कारण है कि इस क्षेत्र में दिनों दिन समस्याएं विकराल होती जा रही हैं। जिससे लोगों में रोष पनपने लगा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत आयोजित संवाद के दौरान विजय कुमार का कहना था कि जहां हम लोग रहते हैं, वह सिर्फ कहने के लिए शहरी क्षेत्र है। लेकिन यहां शहर जैसी एक भी सुविधा नहीं है। लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन हमारी को...