फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- शहर के सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित कॉलेजों का हाल देखें तो कहीं पर भवन जर्जर हॉल में हैं। बरसात में पानी टपक रहा है तो तमाम कॉलेजों में कई कक्षा कक्ष ऐेसे हैं जिनके बाहर शिक्षकों को लिखवाना पड़ा है कि इनसे दूर रहें, यहां पर खतरा है...। बेहतर भविष्य का ख्वाब संजोए इन कॉलेज में पढ़ने आने वाले छात्र भी यह हाल देख चिंतित हो जाते हैं। कहीं पर स्वच्छ शौचालय नहीं हैं तो कहीं पर पानी के लिए भी छात्र सालों पुरानी जर्जर टंकी पर निर्भर हैं। इतना ही नहीं, बल्कि कई कॉलेजों में विषय शिक्षकों का भी अभाव है। छात्र बस अपने भरोसे या फिर खुद शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई कर रहे हैं। प्राइमरी एवं जूनियर में खेलकूद किट के माध्यम से विभिन्न खेलों को खेल कर आने वाले छात्रों को इन दशकों पुराने कॉलेजों में खेल के मैदान तो मिल जाते हैं, लेकिन खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.