फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- फिरोजाबाद। ग्राम पंचायतों के विकास पर सरकार का विशेष जोर है। सरकार द्वारा विभिन्न मद में ग्राम पंचायतों को धनराशि दी जाती है, ताकि ग्राम पंचायतों का विकास हो सके। इनमें रहने वालों को समस्याओं से निजात मिल सके। गांव में नाली एवं गंदे पानी की निकासी के लिए ओडीएफ प्लस के तहत भी आबादी के हिसाब से धनराशि दी गई, लेकिन इसके बाद भी कई गांव में नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आते। ग्रामीणों की मानें तो अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि भी खराब हो रही है। कम से कम जनप्रतिनिधियों को तो इस पर ध्यान देना चाहिए। समस्याओं से जूझ रहे गांवों में से एक है नारखी ब्लॉक का गांव गढ़ी लौकी। हिन्दुस्तान ने बोले फिरोजाबाद के तहत जब गांव लौकी गढ़ी के महिला पुरुषों से संवाद किया तो हरेक की जुबां पर एक ही बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.