फिरोजाबाद, मार्च 14 -- ककरऊ कोठी चौराहा से सिक्सलेन बाईपास के लिए गए मार्ग पर बसी नगला पानसहाय नई आबादी में 15000 से अधिक लोग रहते हैं, इसके बाद भी यहां पर सुविधाएं शून्य है। जिले के अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों और नगर निगम से समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाते लगाते यहां के लोग अब थक-हार कर बैठ गए हैं। नगला पानसहाय के लोग जहां भी समस्याओं को लेकर गुहार लगाने पहुंचे, हर जगह सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। यही कारण है कि इस क्षेत्र में दिनों दिन समस्याएं विकराल होती जा रही हैं। जिससे लोगों में रोष पनपने लगा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद में चर्चा के दौरान सुमन देवी का कहना है कि जहां पर हम लोग रहते हैं, वह सिर्फ कहने के लिए शहरी क्षेत्र है, लेकिन यहां शहर जैसी एक भी सुविधा नहीं है। लंबे समय से समस्याओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.